सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Consumer Commission's camp office will be set up in the Mini Secretariat on Tuesdays and Wednesdays.

Bhiwani News: लघु सचिवालय में मंगलवार-बुधवार को लगेगा उपभोक्ता आयोग का कैंप कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The Consumer Commission's camp office will be set up in the Mini Secretariat on Tuesdays and Wednesdays.
विज्ञापन
भिवानी। अब लघु सचिवालय में प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को जिला उपभोक्ता आयोग का कैंप कार्यालय लगाया जाएगा जहां प्रतिदिन 100 मामलों की सुनवाई की जाएगी। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। दरअसल, जिला उपभोक्ता आयोग का स्थायी कार्यालय लाइनपार स्थित सेवा नगर में है।
Trending Videos

पिछले करीब डेढ़ दशक से उपभोक्ताओं की मांग रही है कि आयोग का कार्यालय जिला न्यायालय परिसर में स्थापित किया जाए क्योंकि दोनों के बीच करीब पांच से छह किलोमीटर की दूरी होने के कारण अधिवक्ताओं और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए जिला उपभोक्ता आयोग का सप्ताह में दो दिन लघु सचिवालय परिसर में कैंप कार्यालय लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे अधिवक्ताओं और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप तंवर ने बताया कि हाल ही में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के हाथों इस कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद अब प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और बुधवार को यहां मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय के कमरा नंबर 30 में बनाए गए कैंप कार्यालय में उपभोक्ता आयोग की सदस्य सरोज बाला और शशीबाला परमार मामलों की सुनवाई करेंगी।



उपभोक्ता आयोग के कैंप कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और बुधवार को दो दिनों तक मामलों की सुनवाई होगी। इससे आमजन को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय मिलने में बड़ी मदद मिलेगी। वर्तमान में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है ऐसे में आयोग की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। कैंप कार्यालय के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान भी संभव हो सकेगा। -एडवोकेट संदीप तंवर, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed