{"_id":"6a2b1616ee71eeddf30b4ab3","slug":"only-women-driven-e-rickshaws-will-be-permitted-to-enter-the-market-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152425-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाजार में महिला चालित ई-रिक्शा को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाजार में महिला चालित ई-रिक्शा को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
शहर थाना एसएचओ को ज्ञापन सौंपते एसोसिएशन के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। बाजार के भीतर महिला चालित ई-रिक्शा को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यह निर्णय सिटी थाना एसएचओ ने क्लोथ, हैंडलूम एवं साड़ी मर्चेन्ट एसोसिएशन की हुई मुलाकात के बाद लिया है।
शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्रों में पिछले काफी दिनों से की गई बैरिकेडिंग, चार पहिया वाहनों तथा ई-रिक्शा के संचालन पर लगे प्रतिबंध के कारण आम जनता और व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आने-जाने वाले यात्रियों, बुजुर्गों, मरीजों और दुकानों तक माल पहुंचाने वाले ट्रांसपोर्टरों को इससे काफी दिक्कतें आ रही है।
इन जनसमस्याओं के समाधान को लेकर क्लोथ, हैंडलूम एवं साड़ी मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा फेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी थाना एसएचओ को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के व्यवहारिक समाधान की मांग की।
विज्ञापन
सिटी थाना एसएचओ से हुई मुलाकात में बनी सहमति के बारे जानकारी देते हुए अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए सिटी थाना एसएचओ ने बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और व्यापारियों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें बाजार में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने और साथ ही महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, बाजार के भीतर केवल महिलाओं द्वारा चलाई जाने वाली ई-रिक्शा को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
साथ में कोई भी ई रिक्शा जिसमें सामान लोड है उसे मार्केट में जाने की इजाजत रहेगी, अगर किसी को मार्केट के अंदर से कोई भी सामान लेकर जाना है तो वह बैरीकेड के पास से ई रिक्शा मार्केट में माल लोडिंग करने के लिए ले जा सकता है, बैरिकेड के पास बैठे प्रशासन के सदस्य इस बारे में कोई आपत्ति नही करेंगे। ट्रांसपोर्टरों को बाजार में माल लाने व ले जाने के लिए विशेष समय सीमा की राहत दी गई है।
अब ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम को 6 बजे से रात 9 बजे तक बाजार में आ-जा सकेंगी जिससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित नहीं होंगी और जाम की स्थिति से भी बचा जा सकेगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हरीश ठुकराल, सचिव अमित गुप्ता, त्रिलोक बंसल, प्रदीप नारंग, रवि भग्गनका, मोहन भृगु, संदीप भूत मौजूद रहे।