{"_id":"69a72db725176550d5092984","slug":"prime-minister-vishwakarma-exhibition-fair-to-be-held-from-march-12-to-14-at-cblu-old-campus-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147609-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू के ओल्ड कैंपस में 12 से 14 मार्च तक लगेगा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू के ओल्ड कैंपस में 12 से 14 मार्च तक लगेगा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी मेला
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए 12 से 14 मार्च तक चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में तीन दिवसीय प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट भी देखी जा सकती है।
प्रदर्शनी में भाग लेने के इच्छुक कारीगर-दस्तकार अपनी स्टॉल के आवेदन के लिए विभाग के कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 01664-243200 या 9017109998 (रचना त्रिपाठी, सहायक निदेशक प्रभारी) पर संपर्क कर सकते हैं। सहायक निदेशक प्रभारी रचना त्रिपाठी ने बताया कि सरकार द्वारा विश्वकर्मा कारीगरों और दस्तकारों को सशक्त बनाने के लिए वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक पांच वर्षों में 13 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
मेले में कुम्हार, दर्जी, मोची, राजमिस्त्री, सुनार, मालाकार सहित गुड़िया, चटाई, टोकरी और खिलौने बनाने वाले शिल्पकार अपनी हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य स्थानीय एवं क्षेत्रीय कारीगरों द्वारा हस्तशिल्प उत्पादों को बिना बिचौलिये के सीधे उचित दाम पर बेचना और पारंपरिक हुनर को व्यवसाय से जोड़ना है। प्रदर्शनी के दौरान कारीगरों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों की बिक्री के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को यदि किसी प्रकार की समस्या है तो वे इस दौरान अपने आवेदन पत्र भी जमा करवा सकते हैं। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले लाभार्थियों को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्टॉल का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। स्टॉल धारकों को चाय तथा दोपहर का भोजन भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
Trending Videos