सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two illegal shops on Loharu-Bhiwani Road demolished

Bhiwani News: लोहारू-भिवानी रोड पर दो अवैध दुकानों का निर्माण ढहाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two illegal shops on Loharu-Bhiwani Road demolished
लोहारू में अवैध निर्माण तोड़ती जेसीबी।
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जिला नगर योजनाकार विभाग ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में लोहारू-भिवानी रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रही दो दुकानों व निर्माण कार्य को जेसीबी से ढहा दिया। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को लोहारू क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण की सूचना मिली थी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
Trending Videos

उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि बिना विभागीय अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें। यदि कोई व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्लॉट या कॉलोनी में निवेश करने से पहले विभाग से जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा वैध अनुमति के बिना निर्माण कार्य न कराएं। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed