{"_id":"69b9b5f9c35e7562e00eff11","slug":"residents-can-lodge-complaints-regarding-drinking-water-on-9050442838-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148241-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहरवासी 9050442838 नंबर पर कर सकते हैं पेयजल से संबंधित शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहरवासी 9050442838 नंबर पर कर सकते हैं पेयजल से संबंधित शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहरवासियों की सुविधा के मद्देनजर पेयजल से संबंधित शिकायतों के लिए भिवानी कार्यालय से डाटा एंट्री ऑपरेटर नीरज वालिया को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनका 9050442838 संपर्क नंबर भी जारी किया है, जिस पर नागरिक अपनी शिकायत दे सकते हैं। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों पर भी विभाग त्वरित कार्रवाई करेगा।
उल्लेखनीय है कि जनस्वास्थ्य विभाग से मुख्यालय द्वारा टोल फ्री नंबर 18001805678 जारी किया हुआ है, जिस पर आमजन पेयजल व सीवरेज से संबंधित शिकायत कर सकते हैं। यह टोल फ्री नंबर प्रदेशभर के लिए है। इस नंबर पर जाने वाली समस्याओं को संबंधित जिलों में भेज दिया जाता है, जहां से समस्या पर कार्रवाई की जाती है।
इसके अलावा डीसी गुप्ता ने भिवानी शहरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे स्थानीय स्तर पर एक हेल्प नंबर जारी करें ताकि शहरवासी उस नंबर पर अपनी पेयजल संबंधित शिकायत दे सकें।
डीसी के सख्त निर्देशों के चलते जनस्वास्थ्य विभाग ने डाटा एंट्री ऑपरेटर नीरज वालिया को पेयजल से संबंधित समस्याएं प्राप्त करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जिनका मोबाइल नंबर 9050442838 है। इस नंबर पर नागरिक पेयजल से संबंधित समस्याएं दे सकते हैं। वहीं दूसरी ओर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे नागरिकों की पेयजल से संबंधित शिकायतों को तुरंत प्रभाव से समाधान करें।
Trending Videos