{"_id":"69ee57da6d62a58f3d0252f9","slug":"sandeep-kadwasra-selected-for-the-world-cup-masters-weightlifting-championship-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150278-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वर्ल्ड कप मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए संदीप कड़वासरा चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वर्ल्ड कप मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए संदीप कड़वासरा चयनित
विज्ञापन
संदीप कड़वासरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहारू। गांव झांझड़ा श्योराण के अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर संदीप कुमार कड़वासरा का चयन ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में 9 से 14 जून तक आयोजित होने वाली यूएमडब्ल्यूएफ वर्ल्ड कप मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। संदीप 65 किलोग्राम पुरुष भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि पर हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी। भारतीय टीम में कुल 19 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हरियाणा से संदीप कड़वासरा 65 किलोग्राम, भिवानी, ब्रह्मजीत 75 किलोग्राम, महम और ज्योति प्रकाश 110 किलोग्राम से अधिक, हिसार का चयन हुआ है।
इसके अलावा 110 किलोग्राम पुरुष वर्ग में सूबेदार इकबाल सिंह आर्मी टीम के कोच के रूप में टीम के साथ रहेंगे। टीम में पंजाब से संतोष कुमारी, राजेश बत्रा, राजविंदर सिंह सहित अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी सात जून को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टीम कोच संतोष कुमार पंजाब के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।
संदीप कड़वासरा इससे पहले जर्मनी में आयोजित ओपन मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने थाईलैंड, किर्गिस्तान, इंडोनेशिया, श्रीलंका, कजाकिस्तान और बहरीन सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
संदीप को अब तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, ओलंपियन कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, पूर्व विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, भाजपा नेता जेपी दलाल और लोहारू विधायक राजबीर सिंह फरटिया सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
भारतीय मास्टर्स वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अर्जुन अवाॅर्डी भारती सिंह, महासचिव उदय शेट्टी तथा हरियाणा मास्टर्स वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट महेश श्योराण सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने भी संदीप को बधाई दी। संदीप कड़वासरा ने बताया कि वह प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सुबह-शाम लोहारू वेटलिफ्टिंग स्पोर्ट्स अकादमी में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X