{"_id":"69ef3c3e7cae40633e0d0c4c","slug":"video-people-angry-over-drinking-water-shortage-blocked-the-highway-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: पेयजल किल्लत से गुस्साए लोगों ने लगाया हाईवे पर जाम, डेढ़ घंटा बाद हुई पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: पेयजल किल्लत से गुस्साए लोगों ने लगाया हाईवे पर जाम, डेढ़ घंटा बाद हुई पानी की आपूर्ति
पिछले सप्ताह भर से पानी की राशनिंग झेल रहे लोगों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर हनुमान गेट क्षेत्र की महिलाओं और लोगों ने चौक पर जाम लगा दिया। करीब साढ़े 11 बजे इलाके के लोगों ने नेशनल हाईवे का रास्ता बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। करीब एक बजे पानी की आपूर्ति हुई तो महिलाएं अपने घर को वापस लौटी।
दरअसल गर्मी के मौसम में पुराने शहर की कॉलोनियों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए जलघर टैंकों में पानी नहीं बचा है। ऐसे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भी पानी की राशनिंग कर एक दिन छोड़ एक दिन पानी की आपूर्ति दे रहा है। ऐसे में लोग पीने के पानी को भी तरस गए हैं। गर्मी में रोजमर्रा के कामों के लिए पानी की खपत बढ़ गई है, जबकि नल से एक दिन छोड़ एक दिन पानी टपक रहा है। जाम में काफी वाहन भी फंस गए। रास्ता खुलवाने के लिए जैन पुलिस चौकी प्रभारी मनीष वालिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। जेई के आश्वासन के बाद महिलाओं ने रास्ता तो खोल दिया, मगर मटके लेकर वार्ड पार्षद की अगुवाई में एक तरफ धरना देकर बैठ गए। जब एक बजे पेयजल आपूर्ति शुरू हुई तब जाकर महिलाएं घर लौटी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।