{"_id":"69ef369ba7c23701fb0cee26","slug":"video-three-accused-arrested-for-assaulting-a-lecturer-in-a-government-college-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: राजकीय कॉलेज में लेक्चरर से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: राजकीय कॉलेज में लेक्चरर से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार
शहर थाना पुलिस ने महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय के लेक्चरर से मारपीट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गांव ढाणी नौरंगाबाद निवासी संदीप ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह राजकीय महाविद्यालय भिवानी में बतौर प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। गत 21 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान तीन युवक कॉलेज परिसर में आए और स्वयं को बाहरी व्यक्ति बताकर उनसे पूछताछ करने लगे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट की। साथ ही एक लेक्चरर के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 अप्रैल को तीनों आरोपियों को सिकंदर निवासी मिताथल, रविंद्र निवासी धनाना व सोमबीर निवासी धनाना प्रथम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।