{"_id":"69baf2e8a53e133f65003474","slug":"the-exams-for-the-canceled-subjects-of-class-10-will-be-on-march-25-and-for-class-12-on-march-30-31-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148300-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 25 मार्च को दसवीं और 30-31 मार्च को 12वीं की रद्द हुए विषयों की होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 25 मार्च को दसवीं और 30-31 मार्च को 12वीं की रद्द हुए विषयों की होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की कुछ रद्द हुई परीक्षाओं की पुन: परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। दसवीं की पुन: परीक्षा 25 मार्च और बारहवीं की परीक्षा 30 व 31 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक रहेगा। इन परीक्षाओं में कुल 968 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जिला चरखी-दादरी के परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला-02 की गणित (आधार, मानक) विषय की 26 फरवरी की रद्द हुई परीक्षा अब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काठ मंडी, चरखी-दादरी-02 (बी-1) में आयोजित होगी। जींद के परीक्षा केंद्र पीएसपीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झमोला की 28 फरवरी को रद्द हुई हिंदी परीक्षा अब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना-01 (बी-1) में 25 मार्च को होगी।
सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के रद्द विषयों की पुन: परीक्षा 30 और 31 मार्च को होगी। झज्जर के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडरावन की इतिहास और जीवविज्ञान विषय की 6 मार्च की रद्द हुई परीक्षा अब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर-04 (बी-1) में आयोजित होगी। पलवल के परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर-02 (बी-1) की रसायन विज्ञान और लेखांकन विषय की 9 मार्च की रद्द हुई परीक्षा अब डीजी खान हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेलवे रोड पलवल-04 (बी-1) में करवाई जाएगी।
चरखी-दादरी के परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा-03 (बी-1) पर हुई रसायन विज्ञान की परीक्षा 30 मार्च और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा 31 मार्च को आयोजित होगी। डॉ. कुमार ने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया कि वे परीक्षा से 30 मिनट पूर्व, अर्थात दोपहर 12 बजे केंद्र पर पहुंचें। इसके बाद परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी परीक्षार्थी विद्यालय वर्दी और आईडी कार्ड, मूल आधार कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर आएंगे।
Trending Videos