सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The link road from Hansi Road to Premnagar was uprooted and abandoned, work has been pending for a month, villagers are upset.

Bhiwani News: हांसी रोड से प्रेमनगर लिंक मार्ग उखाड़कर छोड़ा, एक माह से अधूरा पड़ा है काम, ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The link road from Hansi Road to Premnagar was uprooted and abandoned, work has been pending for a month, villagers are upset.
हांसी रोड़ से गांव प्रेमनगर जाने वाला खस्ताहाल मार्ग।
विज्ञापन
भिवानी। हांसी-भिवानी राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव प्रेमनगर को जोड़ने वाले लिंक मार्ग को ठेकेदार द्वारा उखाड़कर एक माह से अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर व टूटी सड़क के कारण पूरे दिन उड़ती धूल, मलबा और आवागमन में बाधा से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos

मानसून के दौरान अत्यधिक जलभराव के कारण भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग से गांव प्रेमनगर को जोड़ने वाला लिंक मार्ग टूट गया था। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सड़क को दुरुस्त करने के लिए संबंधित ठेकेदार को ठेका दिया था। करीब एक माह पहले ठेकेदार ने लगभग दो किलोमीटर लंबे टूटे मार्ग को उखाड़ तो दिया लेकिन नया निर्माण शुरू करने के बजाय काम बीच में ही छोड़ दिया। इससे ग्रामीणों की परेशानी कम होने के बजाय और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क उखड़ी होने के कारण पूरे दिन धूल के गुबार उड़ते रहते हैं जिससे खेतों में जाने वाले किसानों और भिवानी आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। कई बार वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है।


ठेकेदार द्वारा करीब एक माह पहले गांव में जाने वाले मार्ग को तोड़कर ठीक करने की जगह बीच में ही छोड़ दिया है। हमारे पास घर जाने का इसके अलावा कोई मार्ग नहीं है। जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। इसलिए जल्द से जल्द सड़क मार्ग का निर्माण किया जाए। -सुरेंद्र, ग्रामीण।


मैं खेती का कार्य करता हूं। मेरा खेत इसी मार्ग पर पड़ता है। लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य को बीच में ही छोड़ दिया गया है। ऐसे में हमारी समस्या कम होने की जगह ज्यादा बढ़ गई है। इसलिए प्रशासन से हमारी मांग है कि जल्द से जल्द इस मार्ग को पूरा करवाया जाए। -अनिल, ग्रामीण।


मेरा घर भिवानी-हांसी से गांव प्रेमनगर की तरफ जाने वाले मार्ग पर है। जलभराव के कारण यह मार्ग टूट गया था जिसे ठेकेदार ने ठीक करने की जगह उखाड़कर बीच में ही छोड़ दिया है। ऐसे में पूरे दिन उड़ती धूल और मलबे के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए जल्द से जल्द सड़क मार्ग को ठीक किया जाए। -विपिन बूरा, ग्रामीण।


सड़क मार्ग उखाड़कर बीच में छोड़ने के कारण हमारे वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। सड़क पर मलबे के कारण वाहनों में पंक्चर होना आम हो गया है जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन से हमारी मांग है कि ठेकेदार को जल्द से जल्द सड़क ठीक करने के सख्त आदेश दिए जाए। -रोहित बूरा, ग्रामीण।


गांव के मुख्य मार्ग को ठेकेदार द्वारा उखाड़कर बीच में छोड़ दिया गया है। इस मार्ग को पूरा कराने के लिए ठेकेदार से कई बार बातचीत की जा चुकी है लेकिन वह मनमानी कर रहा है। अब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल्द ही डीसी के समक्ष मामला उठाया जाएगा। ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -राजेश बूरा, सरपंच, गांव प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed