{"_id":"69c0f20a0bc12decbf0a5243","slug":"video-mining-dispute-in-khanak-escalates-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"खानक में माइनिंग विवाद ने पकड़ा तूल: पहाड़ में मारपीट के बाद सामान्य अस्पताल में भी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानक में माइनिंग विवाद ने पकड़ा तूल: पहाड़ में मारपीट के बाद सामान्य अस्पताल में भी हंगामा
Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:25 PM IST
खानक पहाड़ में रविवार को माइनिंग कार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद घायल सिक्योरिटी गार्ड को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां भी 15 से 20 लोगों द्वारा हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, तोशाम क्षेत्र के खानक पहाड़ में धनसार कंपनी के कुछ कर्मचारी कथित रूप से अपने वाहनों के अधिक चक्कर लगाने के लिए निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए गाड़ियों को सीधे कांटों पर ले जाते हैं। इसको लेकर पहले भी अन्य वाहन चालकों द्वारा आपत्ति जताई जाती रही थी। रविवार को भी एक वाहन को नियमों के खिलाफ पहाड़ में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया गया, जिस पर प्लाटून सिक्योरिटी एजेंसी के एक गार्ड ने फोटो खींचकर संबंधित ग्रुप में साझा कर दी, ताकि वाहन पर कार्रवाई हो सके। इसी बात को लेकर कंपनी कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। झगड़े में गार्ड को चोटें आईं और उसे उपचार के लिए तोशाम के सामान्य अस्पताल तोशाम में भर्ती कराया गया। जिसके बाद घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल में भेजा गया। आरोप है कि इसके बाद 15 से 20 लोग सामान्य अस्पताल पहुंच गए और यहां भी हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है।
वहीं, खानक के ग्रामीणों ने प्लाटून सिक्योरिटी कंपनी पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कांटा नंबर 1, 2 और 3 पर वाहनों को बार-बार रोककर अनावश्यक जांच की जाती है, जिससे आमजन परेशान हैं। ग्रामीणों ने एचएसआईआईडीसी प्रबंधन से मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। तोशाम थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत सौंपी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।