सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Gram Sabha is in turmoil over the 40% quorum requirement, with sarpanches from across the district gathering outside the mini secretariat today.

Bhiwani News: ग्राम सभा में 40 फीसदी कोरम की शर्त पर कोहराम, जिले भर के सरपंच आज लघु सचिवालय के बाहर जुटेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The Gram Sabha is in turmoil over the 40% quorum requirement, with sarpanches from across the district gathering outside the mini secretariat today.
विज्ञापन
भिवानी। ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा में 40 फीसदी आबादी का कोरम को लेकर कोहराम मचा हुआ है। जिले की 312 ग्राम पंचायतों में अब तक 164 गांवों में ग्राम पंचायतों ने ग्राम सभा का कोरम पूरा किया है। ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम सभा में 40 फीसदी आबादी की उपस्थिति के कोरम के विरोध में मंगलवार को सुबह 11 बजे जिले भर के सरपंच लघु सचिवालय के बाहर जुटेंगे।
Trending Videos

इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र भेजा जाएगा जिसमें ग्राम सभा की 40 फीसदी आबादी की उपस्थिति की शर्त को हटाने की मांग रखी जाएगी। भिवानी सरपंच एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आशीष बैनीवाल ने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से सभी गांवों में ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करने की नई शर्त लागू की गई है जिसमें गांव की कुल आबादी का 40 फीसदी लोग सभा में उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का चुनाव बहुमत से ही होता है और पंचायत गांव के विकास और सामाजिक मुद्दों पर बहुलय का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में यह शर्त बेतुकी है क्योंकि एक साथ इतने लोगों को जोड़ पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैनीवाल ने बताया कि हर व्यक्ति अपने कार्य की व्यस्तता के कारण उपस्थिति दर्ज नहीं करवा पाता। इस कारण गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीणों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं पर भी असर पड़ रहा है। संवेदनशील इस मुद्दे पर पहले खंड स्तर पर सरपंचों की बैठक में मंथन हुआ और अब जिला स्तर पर सरपंच लामबंद होकर अपनी आवाज बुलंद करने की तैयारी कर चुके हैं। सरपंचों का तर्क है कि ग्राम सभाओं में लोगों की उपस्थिति बेहद कम रहती है ऐसे में कोरम पूरा नहीं हो पा रहा है। विकास कार्य में भागीदारी तो सभी चाहते हैं लेकिन ग्राम सभा की बैठक में मौजूदगी नहीं हो रही है। इसके कारण ग्राम पंचायतों का शेड्यूल बिगड़ रहा है और पंचायतें भी 40 फीसदी के कोरम को लेकर मानसिक दबाव में हैं।


जिले भर के सरपंच मंगलवार सुबह 11 बजे लघु सचिवालय भिवानी के समक्ष जुटेंगे। जिला सरपंच एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांग सौंपा जाएगा जिसमें गांवों के अंदर ग्राम सभा का 40 फीसदी आबादी वाला कोरम पूरा करने की शर्त को हटाने की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी। सभी सरपंच इस मुद्दे पर एकमत हैं कि यह शर्त वापस ली जाए। इस शर्त की वजह से पंचायतों के सामने बड़ी चुनौती बनी है और गांवों में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। -आशीष बैनीवाल, जिला अध्यक्ष सरपंच एसोसिएशन भिवानी


भिवानी जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का शेड्यूल मुख्यालय से जारी हो चुका है। अब तक तीन दौर का शेड्यूल आ चुका है। जिन गांवों में ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हुआ वहां फिर से ग्राम सभाएं कराई जा रही हैं। अब तक जिले में 164 ग्राम सभाओं का कोरम पूरा हो चुका है। जल्द ही बाकी ग्राम पंचायतों में भी कोरम पूरा हो जाएगा। इसके लिए पंचायत विभाग ग्राम पंचायतों को जागरूक करने में जुटा है। -सोमबीर कादिया, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed