सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People from eight villages will meet the SDM today in the Manisha death case

मनीषा मौत का मामला: आठ गांवों की 31 सदस्यीय कमेटी एसडीएम से करेगी मुलाकात, सीबीआई से जल्द खुलासा करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मनीषा मौत मामले को लेकर मंगलवार को ग्रामीण एसडीएम से मुलाकात करेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि सीबीआई जल्द केस का खुलासा करे। 

People from eight villages will meet the SDM today in the Manisha death case
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मनीषा मौत मामले को लेकर ढाणी लक्ष्मण सहित आसपास के आठ गांवों के ग्रामीण आज मंगलवार को लोहारू एसडीएम से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर 31 सदस्यीय कमेटी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी। सोमवार को ग्रामीणों की पंचायत ने तय किया कि ढाणी लक्ष्मण से 15 और आसपास के आठ गांवों से 16 प्रतिनिधि इस कमेटी में शामिल होंगे। 
Trending Videos


मनीषा के पिता संजय ने बताया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी और सीबीआई उच्च अधिकारियों से भी जल्द खुलासा कराने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जनवरी को भी ढाणी लक्ष्मण में पंचायत हुई थी, जिसमें पहले 15 सदस्यों की प्रारंभिक कमेटी बनाई गई थी। इसके बाद आसपास के आठ गांव से दो-दो प्रतिनिधियों को जोड़कर अब यह 31 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में केवल ढाणी लक्ष्मण और आसपास के आठ गांवों के प्रतिनिधि शामिल हैं और कोई बाहरी सदस्य नहीं है। संजय ने बताया कि सीबीआई की जांच पूरी हो चुकी है और सभी तथ्यों की रिपोर्ट भी तैयार है, लेकिन अब तक सार्वजनिक खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed