सब्सक्राइब करें

Anant Singh MLA: बाहुबली अनंत सिंह जेल से सीधे आए विधानसभा, CM नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Feb 2026 11:57 AM IST
सार

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन, बजट पेश किए जाने से पहले बाहुबली अनंत सिंह का पहुंचना और निकलना चर्चा में रहा।

विज्ञापन
Bihar Budget Assembly Session Anant Singh’s Arrival and Exit Spark Discussion
अलग अंदाज में विधानसभा पहुंचे बाहुबली नेता अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ठीक पहले प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी के करीबी की हुई हत्या के मामले में आरोपी अनंत सिंह ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यता की शपथ ली।


 

Trending Videos
Bihar Budget Assembly Session Anant Singh’s Arrival and Exit Spark Discussion
एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे बाहुबली नेता अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

अनंत सिंह आए भी अलग अंदाज से और निकले भी अनोखे अंदाज में। कभी घोड़ों तो कभी अपनी बोली के कारण वायरल रहे बाहुबली अनंत सिंह ने मंगलवार को बेउर जेल से बिहार विधानसभा का सफर किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Budget Assembly Session Anant Singh’s Arrival and Exit Spark Discussion
विधानसभा के प्रवेश द्वार पर बाहुबली नेता अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि विधायक चुने जाने के बाद अनंत सिंह शपथ नहीं ले सके थे। अनुमति मिली तो पहुंचे। सावधान मुद्रा में पहुंचकर शपथ ली। सीएम नीतीश कुमार के पैर छुए। और निकले तो शेर की तरह एम्बुलेंस के पीछे की तरफ खुले हाथ बैठकर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करा निकल गए।
 

Bihar Budget Assembly Session Anant Singh’s Arrival and Exit Spark Discussion
सीएम नीतीश कुमार का अभिवादन करते बाहुबली नेता अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

एक मामले में सजा होने के आधार पर विधायकी चले जाने के बाद अनंत सिंह ने अपनी पत्नी को मोकामा विधानसभा के उप चुनाव में उतारा था। वह जीतकर विधायक बनी थीं। वह राजद के टिकट पर विधायक थीं, लेकिन 2024 में एनडीए सरकार की वापसी के समय बहुमत साबित किए जाने के दौरान उन्होंने सत्ता का साथ दिया। इसके कुछ समय बाद अनंत सिंह की रिहाई हो गई।

पढ़ें- Bihar Budget 2026 Live: शपथ लेने के बाद जेल भेजे गए अनंत सिंह, थोड़ी देर में पेश होगा बजट; जानें अपडेट


 

विज्ञापन
Bihar Budget Assembly Session Anant Singh’s Arrival and Exit Spark Discussion
विधानसभा में प्रवेश के दौरान बाहुबली नेता अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

वह बरी हो गए तो बिहार चुनाव 2025 में खुद उतरे। उन्होंने राजद की वीणा देवी को 28206 मतों से हराया। मोकामा सीट पर चुनाव से पहले प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक की हत्या हो गई थी, जिसमें अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। वह जीतने के बावजूद शपथ नहीं ले सके थे। अब 3 फरवरी को बजट पेश होने से पहले उन्होंने अनुमति मिलने के आधार पर शपथ ली।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed