{"_id":"6980ecd839212e8bb502d1b9","slug":"cold-wave-after-rain-increases-opd-crowds-elderly-and-women-most-affected-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146274-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बारिश के बाद शीतलहर से बढ़ी ओपीडी में भीड़, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बारिश के बाद शीतलहर से बढ़ी ओपीडी में भीड़, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित
विज्ञापन
शहर के मेडिकल काॅलेज में लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में पिछले दो दिनों से शीतलहर के साथ ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को औसतन 1500 से अधिक मरीजों ने जांच करवाई। सामान्य रोग, हड्डी रोग और महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।
ओपीडी विभाग के पंजीकरण खिड़की पर सुबह नौ बजे से ही मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मरीजों ने लंबी कतारों में घंटों इंतजार कर पर्ची बनवाई। दिन बढ़ने के साथ ही चिकित्सक कक्षों और दवा वितरण केंद्रों के बाहर भीड़ बढ़ गई। सर्दी के कारण हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में शरीर में जकड़न, बदन दर्द, सर्वाइकल दर्द, कमर दर्द और जोड़ों के दर्द की शिकायतें अधिक आईं। सामान्य रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में सांस, अस्थमा, जुकाम, खांसी, यूरिन संक्रमण और नजला जैसी समस्याओं से मरीज पहुंचे।
महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में पीसीओडी, माहवारी और यूरिन संक्रमण जैसी समस्याओं से महिलाएं आईं। इसके अलावा नेत्र रोग ओपीडी में आंखों में जलन और आंखों से पानी आना जैसी शिकायतें लेकर मरीज पहुंचे। चिकित्सक मौसम के प्रभाव से बचने के लिए मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
महिलाओं में पीसीओडी और यूरिन संक्रमण की समस्या
महिला मरीजों में बदलती जीवनशैली के कारण पीसीओडी और माहवारी समस्याओं में वृद्धि देखी जा रही है। आयुर्वेदिक योग विशेषज्ञ डॉ. निशा ने बताया कि मानसिक तनाव, देर रात तक मोबाइल चलाना और जंक फूड का अधिक सेवन पीसीओडी जैसी समस्याओं को बढ़ा रहा है। उन्होंने सलाह दी कि महिलाओं को पौष्टिक आहार, नियमित योग और दिनचर्या में बदलाव अपनाना चाहिए।
हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में बढ़ते बदन और जोड़ों के दर्द के मामले
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष श्योराण ने बताया कि सर्दी में शरीर में जकड़न और दर्द बुजुर्गों में अधिक बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह की धूप में सिकाई करने से विटामिन डी की पूर्ति होती है और दर्द में राहत मिलती है। साथ ही ठंडी खाद्य सामग्री से दूरी बनाए रखें और गंभीर दर्द होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
सांस और अस्थमा रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत
डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि सर्दी और शीतलहर में बुजुर्गों और सांस, अस्थमा, शुगर व बीपी के मरीजों को परेशानी बढ़ सकती है। तैलीय और घी युक्त भोजन से बचें, ठंडी सामग्री का सेवन न करें और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।
खांसी दो-तीन दिन से परेशान कर रही है, सांस लेने में भी दिक्कत थी। डॉक्टर को दिखाने आया, एक घंटा लाइन में खड़ा रहा अब जाकर पर्ची बनी। - रामबीर, मरीज
बुजुर्गों को लाइनों में खड़ा कर परेशान कर रखा है। पर्ची बनने के बाद डॉक्टर ने कहा मोहर लगवाओ इसके लिए फिर लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ा। कंप्यूटर में एंट्री के बाद ही जांच होगी। - युद्धवीर, मरीज
Trending Videos