सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The market was deserted in the hot afternoon, but the cool breeze of the night brought back the liveliness.

Bhiwani News: तपती दोपहरी में बाजार वीरान, रात की शीतल बयार से लौटी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The market was deserted in the hot afternoon, but the cool breeze of the night brought back the liveliness.
शहर के पुराना बस स्टैंड पर दोपहर 2 बजे मुंह पर चुन्नी ओढकर गुजरती स्कूटी सवार महिला।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में लगातार 40 डिग्री तापमान और दोपहर की भीषण गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है जबकि रात के समय चलने वाली ठंडी हवा लोगों को राहत देकर बाजारों की रौनक लौटा रही है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से जहां लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले बिचला बाजार और घंटाघर बाजार दोपहर के समय सूने नजर आए।
Trending Videos

शहर का अधिकतम तापमान पिछले दो दिन से 40 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दूसरी ओर रात के समय ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो रहा है जिससे लोग देर रात तक बाजारों में खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार रात से आंधी का दौर भी जारी है। बवानीखेड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह धूल भरी तेज आंधी चली जबकि भिवानी-हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर दोपहर के समय तेज हवाओं के कारण दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 5 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादल छाने, बीच-बीच में तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है जबकि रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

रात के समय ठंडी हवाएं दे रही गर्मी से राहत
दोपहर की तपती गर्मी के बाद शनिवार रात से चल रही ठंडी हवाएं लोगों को राहत दे रही हैं। रात का तापमान सामान्य होने के कारण लोग देर रात तक बाजारों में खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। यही कारण है कि दोपहर में बाजार सूने रहते हैं जबकि शाम ढलते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है।

ये रहा सप्ताह भर का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
27 अप्रैल 43.00 29.00
28 अप्रैल 43.00 31.00
29 अप्रैल 38.00 30.00
30 अप्रैल 37.00 24.00
01 मई 40.00 28.00
02 मई 38.02 27.00
03 मई 40.00 28.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed