{"_id":"69f7886c9286d108bf02efce","slug":"after-nine-years-460-new-4g-pos-machines-arrived-in-the-district-speeding-up-the-ration-distribution-system-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150587-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नौ साल बाद जिले में पहुंचीं 460 नई 4जी पीओएस मशीनें, राशन वितरण व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नौ साल बाद जिले में पहुंचीं 460 नई 4जी पीओएस मशीनें, राशन वितरण व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम में रखी नई पीओएस मशीनें।
विज्ञापन
भिवानी। जिले के राशन डिपो पर खाद्य सामग्री वितरण व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने के लिए नौ साल बाद 460 नई 4जी पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें पहुंची हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सोमवार और मंगलवार को इन मशीनों का वितरण करेगा। नई मशीनों के आने से पुरानी 2जी मशीनों की धीमी कार्यप्रणाली और बायोमेट्रिक मिलान की समस्याओं से डिपो संचालकों व उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिले के 453 डिपो के लिए 460 नई पीओएस मशीनें भेजी हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से डिपो होल्डरों को 2जी तकनीक आधारित पीओएस मशीनें वितरित की गई थीं। मशीनों के लागू होने के बाद मैनुअल राशन वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था।
हालांकि पुरानी 2जी मशीनों में नेटवर्क की समस्या, स्लो स्पीड और तकनीकी खामियों के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिलने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई गांवों में कमजोर नेटवर्क के कारण मशीनें सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पाती थीं जिससे डिपो पर लंबी कतारें लगना आम बात हो गई थी।
नई 4जी तकनीक आधारित मशीनों से राशन वितरण प्रक्रिया अधिक तेज, सुचारु और पारदर्शी होने की उम्मीद है। इससे उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिलने के साथ लंबी लाइनों और तकनीकी बाधाओं से भी राहत मिलेगी।
पुरानी 2जी मशीनें वापस ली जाएंगी
नई पीओएस मशीनों का वितरण चार और पांच मई को किया जाएगा। सोमवार को तोशाम, बहल, लोहारू, ढिगावा, सिवानी, जूई और बवानीखेड़ा क्षेत्र के डिपो संचालकों को मशीनें दी जाएंगी। मंगलवार को भिवानी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के डिपो संचालकों को नई मशीनों का वितरण किया जाएगा। विभाग द्वारा नई मशीनें देने के साथ पुरानी 2जी मशीनें वापस ली जाएंगी। डिपो संचालकों से वितरण प्रक्रिया के दौरान पुरानी मशीनें जमा करवाई जाएंगी।
जिले में राशन डिपो पर खाद्य सामग्री वितरण के लिए नई 4जी तकनीक की 460 पीओएस मशीनें पहुंची हैं जिन्हें सोमवार और मंगलवार को वितरित किया जाएगा। नई मशीनों के वितरण के दौरान डिपो धारकों से पुरानी 2जी मशीनें वापस ली जाएंगी। इसलिए सभी डिपो संचालक समय पर पहुंचकर अपनी मशीनें प्राप्त करें। -मुकेश कुमार, सहायक जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भिवानी
Trending Videos