सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The cleanliness drive will run for three weeks, beautifying the city.

Bhiwani News: तीन सप्ताह चलेगा स्वच्छता महाअभियान, शहर के सुंदरीकरण को लगेंगे पंख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness drive will run for three weeks, beautifying the city.
स्वच्छता अ​भियान का शुभारंभ करते पार्षद सुभाष तंवर
विज्ञापन
भिवानी। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देने और सुंदरीकरण को गति प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को तीन सप्ताह तक चलने वाले स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। नगरपरिषद, प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने नई सोच नया शहर अभियान के तहत वार्ड संख्या-दो से इस विशेष अभियान की शुरुआत की जिससे शहर के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Trending Videos

वार्ड संख्या-दो के पार्षद संदीप यादव की अगुवाई में शुरू हुए इस अभियान में मुख्यमंत्री के जीजीए ऋषभ और नगरपरिषद के स्वच्छता निरीक्षक विकास भी मौजूद रहे। इस दौरान हुडा पार्क के प्रवेश द्वार से लेकर पार्क परिसर के भीतर तक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। नगरपरिषद के साथ सामाजिक संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपरिषद द्वारा यह अभियान करीब 20 दिनों तक शहर के प्रत्येक वार्ड में संचालित किया जाएगा। इस दौरान न केवल सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा बल्कि आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के सतत अभियान से शहर को स्वच्छता और सुंदरता की दिशा में बेहतर पहचान दिलाई जा सकेगी।

आमजन सड़कों के बजाय कूड़ा गाड़ियों में डालें
अभियान के दौरान लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि कचरे को सड़कों पर फेंकने के बजाय निर्धारित कूड़ा गाड़ियों में ही डालें। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के लिए भी प्रेरित किया गया ताकि कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी हो सके। साथ ही पॉलिथीन का प्रयोग न करने और उसकी जगह कपड़े या अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों के उपयोग का संदेश दिया गया। पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर खानपान के बाद निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में डालने की अपील भी की गई ताकि शहर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed