{"_id":"69f787c2f38208342a0b9c7a","slug":"a-tata-s-overturned-after-a-dog-came-in-front-of-it-injuring-five-people-including-four-women-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150586-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सामने कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर पलटी टाटा एस, चार महिलाओं सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सामने कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर पलटी टाटा एस, चार महिलाओं सहित पांच घायल
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में सड़क हादसे में घायलों का उपचार करते चिकित्सक।
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम क्षेत्र में रविवार को गांव सुंगरपुर और दुल्हेड़ी के बीच सामने अचानक कुत्ता आने से टाटा एस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में वाहन में सवार चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव बलियाली निवासी सूबेसिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की ताई जो गांव मोड कारी की निवासी थीं, का निधन हो गया था। रविवार को वे रस्मकाज में शामिल होने के लिए टाटा एस वाहन से गांव बलियाली से मोड कारी जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि वाहन में करीब 16 लोग सवार थे और वह स्वयं गाड़ी चला रहे थे। जब वाहन गांव दुल्हेड़ी और सुंगरपुर के बीच पहुंचा तो अचानक सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतर गया।
हादसे में गांव बलियाली निवासी करीब 70 वर्षीय कमला देवी, 45 वर्षीय सुनीता देवी, 45 वर्षीय कमलेश, करीब 70 वर्षीय चंद्रकला और चालक सूबेसिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
Trending Videos