{"_id":"69f6591b02a2250cca09715f","slug":"ward-27-faces-six-days-of-drinking-water-crisis-with-allegations-of-illegally-cutting-pipelines-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150582-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वार्ड-27 में छह दिन से पेयजल संकट, अवैध रूप से पाइपलाइन काटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वार्ड-27 में छह दिन से पेयजल संकट, अवैध रूप से पाइपलाइन काटने का आरोप
विज्ञापन
वार्ड 27 में पेयजल समस्या से परेशान प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के वार्ड नंबर-27 के वीरवान पाना क्षेत्र में पिछले छह दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के कुछ रसूखदार लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए पेयजल पाइपलाइन को अवैध रूप से काट दिया गया जिससे करीब 60 परिवारों के सामने गंभीर जल संकट खड़ा हो गया है।
शनिवार को क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया। क्षेत्रवासी दीपक, राहुल, सुरेंद्र, रवि, रवि कुमार, आनंद, बंटी राव, जैकी शर्मा, विनोद कुमार, संदीप कुमार, दयाकिशन, रामधारी, बनवारी, रिंकू और राजू ने आरोप लगाया कि समस्या प्राकृतिक नहीं, बल्कि जानबूझकर उत्पन्न की गई है।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले विभागीय कर्मचारियों ने यह कहकर खोदाई शुरू की थी कि क्षेत्र में काला पानी आ रहा है जबकि वास्तव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह सुचारू थी। बिना किसी ठोस कारण और उच्चाधिकारियों की अनुमति के पाइपलाइन काट दी गई जिसके कारण अब घरों के नल सूखे पड़े हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन ने सुचारू लाइन को काटकर दर्जनों परिवारों को प्यासा छोड़ दिया है। साथ ही इलाके में सीवरेज व्यवस्था भी पूरी तरह ठप पड़ी है। पाइपलाइन कटने और सीवरेज जाम होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। जब लोग पानी खींचने के लिए मोटर चलाते हैं तो नलों से बदबूदार सीवरेज युक्त पानी आता है जिससे महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन केवल आश्वासन मिला। अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वार्डवासियों ने मांग की है कि बिना अनुमति सरकारी पाइपलाइन काटने वालों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए अगले 24 घंटे के भीतर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए तथा जाम सीवरेज की सफाई कर स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और रोड जाम करने को मजबूर होंगे।
Trending Videos