सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work on Mall Road slows, with unfinished stormwater channels leaving shopkeepers distressed.

Bhiwani News: माल रोड पर धीमा काम, अधूरे बरसाती चैनलों के गड्ढों से दुकानदार बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 18 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Work on Mall Road slows, with unfinished stormwater channels leaving shopkeepers distressed.
शहर के नागरिक अस्पताल के सामने सड़क किनारे  खुले पड़े बरसाती नाले के चैंबर।
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद शहर में रेलवे स्टेशन से लेकर सराय चौपटा तक माल रोड का निर्माण करा रहा है। करीब सवा पांच करोड़ की लागत से बन रहे माल रोड का काम धीमी चाल से चल रहा है। ठेकेदार ने रेलवे स्टेशन से जिला नागरिक अस्पताल के आगे तक बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन दबा दी, लेकिन चैनल निर्माण के बाद इन्हें पाटना भूल गया। अब दुकानदारों के लिए फुटपाथ पर खुदे पड़े गहरे गड्ढे परेशानी का सबब बने हैं। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि ठेकेदार ना तो काम पूरा कर रहा है ना ही बरसाती चैनलों के लिए खोदे गए गड्ढों को पाट रहा है। ऐसे में ग्राहक भी दुकान तक आने में कतरा रहे हैं।
Trending Videos

नगर परिषद ने शहर में सुंदरीकरण का काम शुरू किया हुआ है। इसी के तहत रेलवे जंक्शन से घंटाघर होते हुए सराय चौपटा तक के मार्ग को माल रोड की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। जिसके चलते करीब सवा पांच करोड़ के बजट से यहां बरसाती पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सड़क और फुटपाथ का बड़े स्तर पर काम चल रहा है। स्टेशन से लेकर लाला लाजपतराय चौक और जिला नागरिक अस्पताल के आगे की फुटपाथ पर बरसाती पाइप लाइन डाली गई है। हर दस कदम पर बरसाती पानी की निकासी के लिए चैनल का मैनहोल बनाया गया है। मगर इस मैनहोल पर स्लैब नहीं डाले गए हैं, जिससे गहरे गड्ढे दुकानों के आगे ही छोड़ दिए हैं। हालांकि नगर परिषद का ये काम चल तो रहा है, मगर इसकी धीमी रफ्तार ने दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले करीब दो माह से ठेकेदार ने बरसाती पाइप लाइन डालने के लिए चैनल बनाकर छोड़ दिए हैं, लेकिन इन पर स्लैब डालकर इन्हें पाटना भूल गया है। नए मैनहोल के अंदर ही आसपास का सूखा कचरा भी पहुंच रहा है। जबकि दुकानों तक ग्राहकों को आने में भी काफी परेशानी हो रही है। इनके पास से गुजरने पर भी फिसलकर गिरने का डर रहता है। जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।
-राकेश कुमार, मेडिकल स्टोर संचालक

नगर परिषद की ओर से माल रोड का काम कराया जा रहा है। ये काम तो ठीक है, लेकिन काम करने वाली एजेंसी काफी धीमी गति से काम कर रही है। जिसमें तेजी लाना जरूरी है। दो माह से ना तो बरसाती चैनल हौद पर स्लैब डाले गए हैं ना ही इनकी मिट्टी को वापस पाटा गया है। इस वजह से दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-सोनू कुमार, मेडिकल स्टोर, कर्मचारी

जिला नागरिक अस्पताल के सामने दवा विक्रेता मार्केट की फुटपाथ पर बरसाती पानी की पाइप लाइन का अधूरा काम छोड़ दिया है। जल्द से जल्द ये काम पूरा कराया जाए। फुटपाथ को उखाड़ने के बाद उसे वापस समतल नहीं किया गया है। जबकि बरसाती चैनल भी अभी खुले ही पड़े हैं। रात के समय यहां अंधेरे में लोगों के चोटिल होने का डर भी बना रहता है।
-मनीष कुमार, दवा विक्रेता

फोटो: 10
रेलवे रोड से लेकर जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग के सामने तक की फुटपाथ पर बरसाती पाइप लाइन तो डाल दी है, मगर इस कार्य को पूरा नहीं किया गया है। ठेकेदार को चाहिए कि जिस हिस्से में लाइन डाली गई है, पहले उसका काम पूरा करे, उसके बाद ही आगे का काम शुरू करे। दवा मार्केट के सभी दुकानदार पूरी फुटपाथ उखाड़े जाने से दिक्कतें झेल रहे हैं।
-राहुल दवा विक्रेता दुकानदार
-------------------------------------
वर्सन::::
माल रोड के काम की लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित ठेकेदार को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिस हिस्से में बरसाती पाइप लाइन डाली जा चुकी है, जल्द ही उसके स्लैब डलवाकर फुटपाथ का भी नवीनीकरण काम शुरू कराया जाएगा।
-राजाराम, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed