सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   World Oral Health Day: Junk Food and Tobacco Are Ruining Dental Health

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस : जंक फूड-तंबाकू बिगाड़ रहे दांतों की सेहत, विशेषज्ञ बोले-मुस्कान बचानी है तो बदलें आदत, दिन में दो बार ब्रश करें

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
World Oral Health Day: Junk Food and Tobacco Are Ruining Dental Health
जिला नागरिक अस्पताल में मरीज के दांतों का इलाज करते डॉ विनोद। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट की बढ़ती लत लोगों के ओरल स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही है। इसके कारण मुंह में संक्रमण, दांतों का टूटना, पायरिया, मसूढ़ों की सूजन और दांतों के पीले होने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों ने दांतों की सुरक्षा के लिए दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह दी है।
Trending Videos

शहर के नागरिक अस्पताल स्थित दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज दांत टूटने, पायरिया और मसूढ़ों में सूजन की शिकायत लेकर आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मुंह की सही सफाई न करना और गलत खान-पान इसकी मुख्य वजह है। जंक फूड का बढ़ता चलन भी दांतों से जुड़ी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है क्योंकि लोग स्वयं के साथ बच्चों को भी इसकी आदत डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद पंवार ने बताया कि दांतों और मुंह को स्वस्थ रखने के लिए शराब, बीड़ी, सिगरेट और जंक फूड का सेवन कम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई लोग ब्रश तो करते हैं लेकिन सही तरीके से नहीं करते, जिससे पूरा लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए दिन में सुबह और रात को सोने से पहले हल्के हाथों से ब्रश करना चाहिए। हर साल 20 मार्च को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दंत स्वास्थ्य (दांत और मसूड़ों) के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना, मौखिक रोगों की रोकथाम करना और लोगों को नियमित दंत जांच के लिए प्रोत्साहित करना है।
----------
कैसे रखें ओरल स्वास्थ्य सुरक्षित
चॉकलेट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक जैसी शर्करा युक्त चीजों का सेवन सीमित करें।
बीड़ी, सिगरेट और शराब से दूरी बनाएं।
अधिक मीठा खाने से दांतों की बाहरी परत कमजोर होकर कैविटी का खतरा बढ़ता है।
सुबह और रात सोने से पहले दिन में दो बार ब्रश करें।
दांतों के बीच फंसे कण निकालने के लिए फ्लॉसिंग करें।
बैक्टीरिया नियंत्रण के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल करें।
साल में कम से कम एक बार दंत चिकित्सक से जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed