सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   11 new courses are being started in polytechnic colleges

Chandigarh-Haryana News: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शुरू किए जा रहे 11 नए कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर फॉरेंसिक्स, वीएलएसआई, इलेक्ट्रिक व्हीकल, फैशन टेक्नोलॉजी और पत्रकारिता समेत आधुनिक क्षेत्रों पर फोकस


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा के युवाओं को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में 11 नए आधुनिक और रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि इन कोर्सों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की वर्तमान व भविष्य की मांग के अनुसार प्रशिक्षित करना है।

वर्तमान सत्र से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी), साइबर फॉरेंसिक्स एवं सूचना सुरक्षा, टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, आर्टिफिसर ट्रेनिंग (इलेक्ट्रिकल), पर्यावरण इंजीनियरिंग, जियो इन्फॉर्मेटिक्स एवं सर्वेक्षण प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी, टेक्नीशियन एक्स-रे टेक्नोलॉजी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, शुगर टेक्नोलॉजी तथा एपैरल डिजाइन एवं फैशन टेक्नोलॉजी जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने प्रत्येक कोर्स में 60 विद्यार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था की है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को डिजिटल सुरक्षा, सेमीकंडक्टर तकनीक, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवाओं, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सर्वेक्षण तकनीक, मीडिया और फैशन उद्योग जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। मंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग ने यह निर्णय उद्योगों की जरूरतों और कौशल आधारित रोजगार को ध्यान में रखते हुए लिया है। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक के दौर में युवाओं को ऐसे कौशल से लैस करना जरूरी है जिससे वे पढ़ाई पूरी करते ही रोजगार या स्वरोजगार के अवसर हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed