{"_id":"6a32010a7af8cf94d000249f","slug":"police-encounter-in-pinjore-kidnapping-and-robbery-case-two-miscreants-shot-in-leg-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और लूटकांड: पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण और लूटकांड: पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
सार
पंचकूला के पिंजौर के युवक के अपहरण और लूटकांड में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोली लगने से बदमाश घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंचकूला के पिंजौर में युवक के अपहरण और लूटपाट के मामले में बुधवार सुबह बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी।
घायल आरोपियों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान दीपेश निवासी चरखी दादरी और योगेश निवासी भिवानी के रूप में की है।
सूत्रों के अनुसार एक आरोपी का संबंध रोहित गोधारा गैंग से भी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
घायल आरोपियों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान दीपेश निवासी चरखी दादरी और योगेश निवासी भिवानी के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एक आरोपी का संबंध रोहित गोधारा गैंग से भी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, 15 जून की शाम पिंजौर निवासी मनजिंदर सिंह का चार युवकों ने एचएमटी क्षेत्र से कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने चाकू के बल पर उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाया और हाईवे पर घुमाते हुए उससे 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और ऑनलाइन भुगतान के जरिए पैसे हड़प लिए।
आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल से पेट्रोल भी डलवाया तथा नकदी भी प्राप्त की। बाद में उसे बरवाला अनाज मंडी के पास छोड़कर फरार हो गए थे। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
अन्य आरोपियों की तलाश में बुधवार सुबह पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर बरवाला पहुंची। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए।
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों की ओर से जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना है।