सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana State Congress appoints over 100 block presidents Rao Narendra Singh releases list

Haryana: प्रदेश कांग्रेस ने की 100 से अधिक ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, राव नरेंद्र सिंह ने जारी की सूची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 17 Jun 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला कांग्रेस अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों तथा एआईसीसी प्रभारी बीके हरिप्रसाद के साथ विचार-विमर्श के बाद इन नामों को अंतिम स्वीकृति दी गई।

Haryana State Congress appoints over 100 block presidents Rao Narendra Singh releases list
राव नरेंद्र सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 



पार्टी ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों तथा एआईसीसी प्रभारी बीके हरिप्रसाद के साथ विचार-विमर्श के बाद इन नामों को अंतिम स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी सूची में अंबाला कैंट से अमन दीप शेरा, नारायणगढ़ से बलजीत सिंह, बराड़ा से नरेंद्र बिट्टू, भिवानी शहरी से दिनेश कुमार शास्त्री, कैरू से कुलदीप सिंह, बाढड़ा से सुरेश श्योराण, फतेहाबाद के टोहाना से हरबंस लाल, गुरुग्राम के पटौदी से रविंद्र सिंह, सोहना से शैलिश खटाना, हिसार के आदमपुर से कुलदीप सिंह, उकलाना से नफे सिंह पुनिया, जींद के नरवाना से सुरेंद्र नैन, कैथल शहरी से रणनिवास मित्तल, करनाल के नीलोखेड़ी से अमित बराना, इंद्री से शिवराम कंबोज, कुरुक्षेत्र के लाडवा से पंगवंत सिंह, शाहाबाद शहरी से प्रदीप गोयल, महेंद्रगढ़ के कनीना से रामकिशन यादव, अटेली नांगल से सुमेर प्रधान, नूंह से जमशेद, फिरोजपुर झिरका से मोहम्मद शाकिर, पलवल से अनूप पराशर, पंचकूला से अनिल मेहता, पानीपत शहरी से जय कुमार बिंदल, इसराना से रणजीत रोर, रेवाड़ी से अनिल यादव, रोहतक नगर-1 से सुनील कुमार गोयल, गन्नौर ग्रामीण से जगदीश राठी तथा यमुनानगर शहरी से लक्ष्मण विनायक सहित अनेक नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन



नए ब्लॉक अध्यक्ष संगठन विस्तार, कार्यकर्ता समन्वय और जनसंपर्क को मजबूत करेंगे। कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि इन नियुक्तियों से बूथ स्तर तक संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी। आदेश की प्रतिलिपि एआईसीसी प्रभारी बीके हरिप्रसाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed