सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   1,665.25 Crore Released into the Accounts of Beneficiaries of Various Schemes

Chandigarh-Haryana News: विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में जारी किए 1665.25 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
Trending Videos



दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त के तहत 9.68 लाख महिलाओं के खातों में 203.28 करोड़ रुपये डाले



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 1665.25 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में सीधे जारी किए। इस राशि में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, दयालु योजना और अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी शामिल हैं।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त के रूप में 9.68 लाख महिलाओं के खातों में 203.28 करोड़ रुपये डाले गए। योजना के तहत अब तक कुल 1,038.05 करोड़ रुपये छह किस्तों में जारी हो चुके हैं। बीते साल इस योजना के तहत पांच हजार करोड़ का बजट रखा गया था। इस बार बजट का दायरा बढ़ाकर 6500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35.55 लाख लाभार्थियों के खातों में 1,144.55 करोड़ रुपये सीधे डाले गए। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन भत्ता और अन्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रणाली प्रो-एक्टिव मॉडल पर आधारित है जिससे पात्र नागरिक बिना आवेदन या कार्यालयों के चक्कर लगाए लाभ प्राप्त कर रहे हैं। दयालु योजना के तहत 7,875 परिवारों को 298.07 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई। अब तक कुल 64,098 परिवारों को 2,416.30 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिल चुकी है। अनुसूचित जाति वर्ग के 645 किसानों को 19.35 करोड़ रुपये की ट्रैक्टर सब्सिडी दी गई है। हर किसान को तीन लाख रुपये की मदद उपलब्ध कराई गई है।



ड्यूटी के दौरान दो फायरकर्मियों की मृत्यु पर 30-30 लाख रुपये की सहायता राशि


फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान दो फायरकर्मियों की मृत्यु पर सरकार ने प्रति परिवार 30 लाख रुपये राहत राशि देने का निर्णय लिया है। इसमें से 10 लाख रुपये हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास और 20 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी होंगे। इसके अलावा उनके किसी एक आश्रित को एचकेआरएन में नौकरी भी दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, कृषि विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. प्रियंका सोनी, हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के सीईओ डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed