सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   2113 students will appear for the Super-100 Level-2 exam in 3 phases.

Chandigarh-Haryana News: 2113 विद्यार्थी 3 चरणों में सुपर-100 की लेवल-2 परीक्षा देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- 19 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों की होगी परीक्षा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में सुपर-100 योजना के तहत लेवल-2 प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में पूरे प्रदेश से 2113 से ज्यादा मेधावी छात्र हिस्सा लेंगे जो पहले लेवल की परीक्षा पास कर चुके हैं। सभी विद्यार्थी 5 अप्रैल से अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

यह परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच तीन चरणों में कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 दफ्तर में आयोजित होगी। पहला बैच 19 से 21 अप्रैल, दूसरा 22 से 24 अप्रैल और तीसरा बैच 25 से 27 अप्रैल तक परीक्षा देगा। हर बैच में करीब 700-700 छात्र शामिल होंगे। खास बात यह है कि छात्रों को तीन दिन तक पढ़ाई करवाई जाएगी और उसके बाद संबंधित विषयों की लेवल-2 की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार कुल 2,113 छात्रों ने लेवल-1 परीक्षा पास की है जिनमें 1092 लड़कियां और 1021 लड़के शामिल हैं। हिसार, जींद, पानीपत और गुरुग्राम जिलों से सबसे ज्यादा छात्र इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 650 से ज्यादा छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। सुपर-100 योजना के तहत चयनित 400 छात्रों को कुरुक्षेत्र स्थित सेंटर में दो साल तक फ्री कोचिंग दी जाएगी ताकि वे जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed