{"_id":"6a15a0f9b72746303507b532","slug":"22-meritorious-students-were-honored-for-their-excellent-performance-in-the-board-examination-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1029555-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले 22 मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले 22 मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो -
शिक्षा मंत्री बोले- मेधावी विद्यार्थियों की मार्कशीट माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का जीवंत प्रमाण
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में सरकारी स्कूलों के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने समारोह में 22 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पाने वालों को 8100 रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को 5100 रुपये की नकद राशि दी गई।
शिक्षा मंत्री ढांडा ने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की मार्कशीट केवल अंकों का कागज नहीं बल्कि उनकी मेहनत, माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के निस्वार्थ मार्गदर्शन का जीवंत प्रमाण है। जब बच्चे देर रात तक पढ़ाई कर रहे थे तब माता-पिता भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सरकार का लक्ष्य गांव के अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा पहुंचाना है। कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी निराश न होने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं बल्कि नई शुरुआत का अवसर होती है।
टॉपर विद्यार्थियों को मिलेगा इसरो भ्रमण का मौका
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 10वीं व 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान छात्र अंतरिक्ष अनुसंधान, उपग्रह निर्माण और रॉकेट तकनीक की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकेंगे। स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सत्र 2026-27 के लिए यह योजना बनाई है। इससे पूर्व भी टॉपर इसरो का भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos