सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   B.Sc. OT Technology qualification is now required for the post of OT Assistant.

Chandigarh-Haryana News: ओटी असिस्टेंट पद के लिए अब बीएससी ओटी टेक्नोलॉजी की योग्यता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
Trending Videos


ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा- सर्जरी सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) असिस्टेंट के पद की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने का फैसला लिया है। अब ओटी असिस्टेंट के लिए केवल बारहवीं साइंस नहीं बल्कि बीएससी ओटी टेक्नोलॉजी की योग्यता आवश्यक होगी। इस फैसले का ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने स्वागत किया है।
एसोसिएशन के प्रधान राहुल जागलान और महासचिव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात कर आभार जताया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि यह फैसला केवल शैक्षणिक बदलाव नहीं बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे सरकारी अस्पतालों में सर्जरी सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी और मरीजों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों में कैशलेस सर्जरी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। आधुनिक सर्जिकल उपकरणों और तकनीकों को संभालने के लिए प्रशिक्षित और तकनीकी रूप से दक्ष स्टाफ की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बीएससी ओटी टेक्नोलॉजी योग्यता लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में सफल सर्जरी के लिए कुशल ऑपरेशन थिएटर टीम जरूरी है। सरकार का यह फैसला स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed