फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Anganwadi workers have not received their share of the central honorarium for a year; warning of agitation starting from the 20th.

Chandigarh-Haryana News: एक साल से आंगनबाड़ी वर्करों को केंद्रीय मानदेय का नहीं मिल रहा हिस्सा, 20 से आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को प्रतिमाह मिलने वाले मानदेय में केंद्रीय हिस्सेदारी का पैसा नहीं मिल रहा है। पिछले एक साल से मानदेय का पैसा न मिलने पर अब आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। महिला व बाल विभाग पंचकूला के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि 19 अगस्त तक मांग पूरी नहीं हुई तो 20 अगस्त से विभागीय मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का अनिश्चितकाल के लिए घेराव शुरू करेंगे।
यूनियन की राज्य प्रधान रूपा राणा, बिजनेस राणा, राज्य कार्यकारिणी की सदस्या सुनीता पंचकूला स्थित मुख्यालय पहुंची। महिला व बाल विभाग के आयुक्त और सचिव शेखर विद्यार्थी, निदेशक प्रियंका सोनी कार्यालय में मांग पत्र सौंपा। इसमें मांग की है कि प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्करों को राज्य सरकार प्रति माह 11,750 रुपये का मानदेय देती है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से भी प्रति माह 3000 रुपये मानदेय का प्रावधान है, मगर केंद्र से मिलने वाला मानदेय पिछले एक साल से नहीं मिल रहा है। सरकार से मांग की है कि तुरंत लंबित मांग को पूरा किया जाए। आंदोलन के दौरान टर्मिनेट वर्कर्स का बकाया मानदेय जारी किया जाए। इन वर्करों व हेल्परों को पदोन्नति की सूची से बाहर न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed