सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Archana Gupta assume charge as Haryana BJP State President today cm nayab saini Panchkula

Haryana: डाॅ. अर्चना गुप्ता ने संभाला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पदभार, सीएम नायब सैनी ने किया सम्मानित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 03 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया समेत अर्चना गुप्ता के माता-पिता भी मौजूद रहे।

Archana Gupta assume charge as Haryana BJP State President today cm nayab saini Panchkula
डाॅ. अर्चना गुप्ता ने संभाला प्रदेश भाजपा प्रधान पद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आयोजित भव्य समारोह के दौरान पद ग्रहण किया।
Trending Videos




कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, हरियाणा सरकार के मंत्रीगण, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी समारोह में मौजूद हैं। मंच पर अर्चना गुप्ता के माता-पिता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को पदभार ग्रहण कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्हें इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर गर्व की अनुभूति हो रही है। सीएम आज ही पंजाब के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नॉनस्टॉप तीसरी बार सरकार बनी। सीएम ने इस नई जिम्मेदारी के लिए डॉ. अर्चना गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद जिन्होंने महिलाओं को सशक्त करने का संकल्प लिया था। बेटी निर्बल नहीं आत्मनिर्भर, इसका सीधा उदाहरण भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता को मिली जिम्मेदारी है। डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में विकसित हरियाणा और विकसित भारतीय जनता पार्टी करने का काम करेंगे। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करने के लिए हरियाणा की जनता का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed