{"_id":"69c68c239c96e562cc0447e6","slug":"bank-scam-should-be-investigated-by-central-agencies-dushyant-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-981118-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक घोटाले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से करवाई जाए : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक घोटाले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से करवाई जाए : दुष्यंत
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएम को पत्र लिखकर सीबीआई और एसएफआईओ से निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
चंडीगढ़। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में प्राइवेट बैंकों से जुड़े करोड़ों रुपये के गबन को बड़ा बहुराज्यीय घोटाला बताते हुए इसकी जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की है। कहा कि कई राज्यों में फैले इस मामले की जांच राज्य का विजिलेंस ब्यूरो प्रभावी ढंग से नहीं कर सकता है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई और एसएफआईओ (गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय) से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
चौटाला ने कहा कि इस घोटाले के तार अन्य परियोजनाओं से भी जुड़े दिख रहे हैं और इसकी राशि काफी अधिक हो सकती है। उन्होंने तेल और गैस की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका असर आम लोगों के साथ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है। सरकार से आपूर्ति व्यवस्था सुधारने और कालाबाजारी पर सख्त रोक लगाने की मांग भी की।
Trending Videos