सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Biometric verification of 13,000 selected Group D employees will be done.

Chandigarh-Haryana News: चयनित ग्रुप डी के 13 हजार कर्मचारियों का होगा बायोमीटि्रक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से चयनित ग्रुप-डी के 13,246 कर्मचारियों का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। सरकार ने पंचकूला उपायुक्त कार्यालय सहित अंबाला, करनाल, रोहतक, हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम मंडल कार्यालयों में 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है।
मुख्य सचिव कार्यालय से सभी विभागों के विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों को पत्र जारी किया गया है। अंबाला मंडल में 20 अप्रैल को 1,451 कर्मचारियों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। यहां 1,417 कर्मचारी विभिन्न विभागों और 34 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं। करनाल मंडल में 21 अप्रैल को 1,662 का सत्यापन होगा। इनमें 1,584 कर्मचारियों के अलावा 78 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय में भी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक मंडल में 22 से 23 अप्रैल तक 3,750 कर्मचारियों का सत्यापन होगा। विभागों में तैनात 3,389 कर्मचारियों के अलावा 361 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय में सेवाएं दे रहे हैं। हिसार मंडल में 24 और 27 अप्रैल को 2,918 का सत्यापन होगा। फरीदाबाद मंडल में 28 अप्रैल को 960 कर्मचारियों का, गुरुग्राम मंडल में 29 अप्रैल को 1,841 का सत्यापन होगा।
पंचकूला में 30 अप्रैल को 664 अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। पंचकूला में चंडीगढ़, पंचकूला और विभिन्न विभागों एवं मंडल आयुक्त कार्यालयों से संबंधित शेष अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्य सचिव कार्यालय ने चयनित कॉमन कैडर ग्रुप-डी कर्मचारियों का सत्यापन के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ब्योरा भी उपलब्ध कराने को कहा है। इस कार्य की निगरानी के लिए मंडलवार नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

2023 में हुई थी परीक्षा, 2024-25 में मिली थी तैनाती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2023 में ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित की थी। मार्च 2024 और पिछले वर्ष जुलाई में परिणाम घोषित किए गए थे। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में बैठने वाले अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं हो सका था। अगर अब परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी से तैनाती पाने वाले कर्मचारियों का बायोमीट्रिक सत्यापन मेल नहीं खाता है तो नाैकरी पर खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed