सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Budget of Rs 13.88 crore released to 334 private schools

Chandigarh-Haryana News: 334 निजी स्कूलों को 13.88 करोड़ रुपये का बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


चंडीगढ़। 134 ए योजना के तहत 334 निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की लंबित फीस प्रतिपूर्ति के लिए प्राथमिक शिक्षा महानिदेशालय, पंचकूला ने 13 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपये की राशि जारी करने की मंजूरी दी है। यह राशि वर्ष 2015-16 से 2024-25 (2020-21 को छोड़कर) तक के बकाया भुगतान के लिए खर्च की जाएगी। हरियाणा प्राईवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने सरकार और शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।


इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कक्षा दूसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। शुरुआती सत्रों में 200 से 400 रुपये प्रति छात्र की दर से भुगतान होगा, जबकि बाद के वर्षों में यह दर बढ़ाकर 300 से 900 रुपये प्रति छात्र तक कर दी गई है।यह खर्च निर्धारित बजट और नियमों के तहत ही किया जाएगा। 31 मार्च 2026 तक पूरी राशि खर्च करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला - स्कूल - जारी राशि
अंबाला -68 -3,66,38000
फरीदाबाद-70-2,44,79,800
गुरुग्राम- 36- 1,29,10,500
कैथल-35-1,30,51,100
महेंद्रगढ़-38-1,58,22,100
पंचकूला-29-1,18,04,500
रोहतक- 58-2,61,11,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed