{"_id":"698749fd6a2557580807b42c","slug":"budget-will-meet-public-expectations-focus-on-transparent-governance-and-public-welfare-cm-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-943419-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट जन आशाओं पर खरा उतरेगा, पारदर्शी शासन व जनकल्याण पर फोकस : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट जन आशाओं पर खरा उतरेगा, पारदर्शी शासन व जनकल्याण पर फोकस : सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य का आने वाला बजट जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। इसमें विकास, पारदर्शिता व जनकल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी। सीएम शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति से भारत के कई देशों के साथ मजबूत संबंध बने हैं जिससे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। संकल्प-पत्र में लिए गए 217 संकल्पों में से सरकार ने 60 पूरे कर दिए हैं और शेष पर तेजी से काम जारी है।
सीएम ने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है जिससे गरीब परिवारों के युवाओं को बिना सिफारिश नौकरी मिल रही है। शपथ ग्रहण से पहले ही 24 हजार युवाओं को निुयक्ति पत्र दिए गए। किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस पूरी तरह मुफ्त किया गया है। सीएम ने कहा कि देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है और केंद्र के बजट में इसका स्पष्ट दृष्टिकोण दिखता है। उन्होंने लोकतंत्र में विपक्ष की रचनात्मक भूमिका को जरूरी बताते हुए कहा कि तथ्य आधारित सुझावों को सरकार अवश्य अपनाएगी।
माैके पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग, प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार यशपाल शर्मा व सीएम के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos