फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CET Group-D correction portal corrections highest number of changes related to photographs HSSC Haryana

Haryana: सीईटी ग्रुप-डी करेक्शन पोर्टल पर 35 हजार से ज्यादा सुधार, फोटो बदलने वालों की संख्या सबसे अधिक

Thu, 09 Jul 2026 01:16 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 09 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 10,722 अभ्यर्थियों ने अपनी फोटोग्राफ बदली है। इसके अलावा 2,988 अभ्यर्थियों ने श्रेणी प्रमाणपत्र, 2,300 ने अनुबंध-8 (एनेक्सर-8), 2,264 ने श्रेणी प्रमाणपत्र संख्या, 2,170 ने प्रमाणपत्र जारी होने की तिथि और 2,155 ने जारीकर्ता प्राधिकारी का नाम अपडेट किया है।

विज्ञापन
CET Group-D correction portal corrections highest number of changes related to photographs HSSC Haryana
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सीईटी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का करेक्शन पोर्टल सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह 11:15 बजे तक 35,260 अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में विभिन्न प्रकार के संशोधन कर चुके हैं। अभ्यर्थी 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन


जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 10,722 अभ्यर्थियों ने अपनी फोटोग्राफ बदली है। इसके अलावा 2,988 अभ्यर्थियों ने श्रेणी प्रमाणपत्र, 2,300 ने अनुबंध-8 (एनेक्सर-8), 2,264 ने श्रेणी प्रमाणपत्र संख्या, 2,170 ने प्रमाणपत्र जारी होने की तिथि और 2,155 ने जारीकर्ता प्राधिकारी का नाम अपडेट किया है।
विज्ञापन


वहीं 1,579 अभ्यर्थियों ने डोमिसाइल प्रमाणपत्र संख्या, 1,490 ने श्रेणी, 1,221 ने हस्ताक्षर तथा 1,167 ने डोमिसाइल प्रमाणपत्र में संशोधन किया। इसके अलावा आधार, स्थायी व पत्राचार पता, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, जन्मतिथि, खेल, दिव्यांग और पूर्व सैनिक सहित अन्य श्रेणियों से जुड़े दस्तावेजों में भी अभ्यर्थियों ने सुधार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने पहले ही स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर केवल वही अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले से आवेदन जमा कर रखा है। इसके बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed