{"_id":"6a7c3e0aa62e384f7e08b57f","slug":"cm-saini-will-hoist-the-tricolour-in-hansi-for-the-independence-day-celebration-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस 2026: सीएम हांसी में तो राज्यपाल यमुनानगर में फहराएंगे तिरंगा, जानें कहां कौन करेगा ध्वजारोहण?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस 2026: सीएम हांसी में तो राज्यपाल यमुनानगर में फहराएंगे तिरंगा, जानें कहां कौन करेगा ध्वजारोहण?
Wed, 12 Aug 2026 03:04 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 12 Aug 2026 03:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अगस्त को हांसी में तिरंगा फहराएंगे, जबकि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम सैनी और राज्यपाल असीम कुमार घोष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा में होने वाले जिला स्तरीय समारोहों के लिए ध्वजारोहण करने वाले गणमान्य लोगों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अगस्त को हांसी में तिरंगा फहराएंगे, जबकि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
सरकार की सूची के मुताबिक फरीदाबाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, गुरुग्राम में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, हिसार में सांसद नवीन जिंदल, जींद में सांसद संजय भाटिया और कुरुक्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, भिवानी में सांसद सुभाष बराला और चरखी दादरी में सांसद रेखा शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर पंचकूला में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर, रोहतक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और सोनीपत में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन