{"_id":"6a7b3a8113102f28650383d3","slug":"dangal-girl-babita-phogat-becomes-mother-for-second-time-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल गर्ल बबीता फोगाट दूसरी बार बनी मां: बेटी को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल गर्ल बबीता फोगाट दूसरी बार बनी मां: बेटी को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Tue, 11 Aug 2026 08:36 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डेस्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:36 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट दूसरी बार मां बनी हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। फोगाट ने कहा मेरे घर नन्ही परी आई है।
विज्ञापन
दंगल गर्ल बबीता फोगाट दूसरी बार बनी मां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने शिवरात्रि के पवित्र दिन एक नन्ही बेटी को जन्म दिया है। यह उनके परिवार में दूसरी संतान है। इससे पहले जनवरी 2021 में उनके बेटे का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए खुशखबरी दी। उन्होंने लिखा, “महादेव की कृपा देखिए आज शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर मेरे जीवन में एक नन्ही परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है। मेरी बेटी के रूप में मिली यह खुशी मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है। यह अहसास और खुशियां शब्द से परे हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।”तस्वीरों में बबीता अपने पति विवेक सुहाग और नवजात बेटी के साथ नजर आ रही हैं। परिवार में खुशी का माहौल है।
साल 2019 में हुई थी शादी
बबीता फोगाट की शादी 2019 में पहलवान विवेक सुहाग से हुई थी। बबीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट हैं और फिल्म दंगल में उनके जीवन पर आधारित किरदार ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया था। वर्तमान में वे राजनीति में सक्रिय हैं। परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों की ओर से बबीता व विवेक को बधाईयों का सिलसिला जारी है
विज्ञापन
महादेव की कृपा देखिए आज शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर मेरे जीवन में एक नन्ही परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है। ❤️🧿
विज्ञापन
मेरी बेटी के रूप में मिली यह खुशी मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है।
यह अहसास और खुशियाँ शब्द से परे है।
आप सभी का आशीर्वाद चाहिए!🙏🏻 pic.twitter.com/Mv5yFd6Dxf— Babita Phogat (@BabitaPhogat) August 11, 2026