फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Address bottlenecks in NEP implementation; institutional plans to be monitored: Dhanda

एनईपी की धीमी कड़ियां दूर करें, संस्थानों की योजनाओं की होगी निगरानी : ढांडा

विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने पंचकूला में उच्चतर शिक्षा काउंसिल की समीक्षा बैठक में एनईपी-2020 के क्रियान्वयन की विभागवार प्रगति जांची। समीक्षा में सामने आई कमियों को दूर करने के लिए सभी संबंधित विभागों और उच्च शिक्षण संस्थानों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। संस्थानों की संस्थागत विकास योजनाओं की प्रगति, शासन व्यवस्था और निगरानी तंत्र की भी समीक्षा हुई।
विज्ञापन

मंत्री ने स्पष्ट किया कि योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें इसलिए उनके धरातलीय क्रियान्वयन की नियमित निगरानी की जाए। उच्च शिक्षण संस्थानों को शैक्षणिक व प्रशासनिक स्वायत्तता देने के मानकों पर भी आगे काम करने के निर्देश दिए गए ताकि शोध और नवाचार को बढ़ावा मिले। स्कूल शिक्षा, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed