फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Transport Secretary Atul Kumar appointed as in-charge of Mahendragarh.

Chandigarh-Haryana News: परिवहन सचिव अतुल कुमार महेंद्रगढ़ के प्रभारी नियुक्त

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अतुल कुमार को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ महेंद्रगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। संशोधित फीडबैक व्यवस्था के तहत अतुल कुमार हर तिमाही निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ को रिपोर्ट देंगे। वे जिले में 25 करोड़ रुपये या अधिक लागत वाली परियोजनाओं, अपराध व जघन्य अपराधों, सतर्कता मामलों और सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सेवाओं की प्रभावशीलता की समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र के कार्यों की भी निगरानी करेंगे। इसके अलावा जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारियों के साथ कर, जीएसटी और संबंधित मामलों में आ रही दिक्कतों की समीक्षा होगी। वे उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद कर सकेंगे। जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य या शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed