सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Complete road repair work before the rains, action will be taken against negligence

Chandigarh-Haryana News: बरसात से पहले सड़क मरम्मत का काम पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री रणबीर गंगवा ने दिखाई सख्ती
Trending Videos





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए सड़क मरम्मत, गड्ढा भराई जैसे काम प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि फील्ड में लापरवाही, अनुपस्थिति या कार्य में कोताही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गंगवा वीरवार को लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के वर्क प्रोग्राम, सड़क एवं पुल परियोजनाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, म्हारी सड़क एप व विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं की गति धीमी है उनमें तुरंत तेजी लाई जाए और इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त बजट का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी से न केवल परियोजनाएं प्रभावित होती हैं बल्कि सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 20 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सड़क एवं पुल परियोजनाओं की विशेष समीक्षा की गई। गंगवा ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि बड़े प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हों। मंत्री ने सड़क किनारे या बीच में लगे बिजली व अन्य विभागों के खंभों को हटाने या शिफ्ट करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने म्हारी सड़क एप पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर जोर देते हुए कहा कि जनता को समस्याओं का समाधान धरातल पर दिखाई देना चाहिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed