सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Cycle tour of CM and ministers is a drama: Abhay

सीएम और मंत्रियों की साइकिल यात्रा नौटंकी : अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
Trending Videos

इनेलो प्रमुख ने पूछा- सीएम और मंत्रियों की साइकिलें निजी थीं या सरकारी पैसे से खरीदी गईं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील पर हरियाणा के सीएम व मंत्रियों ने साइकिल पर चलने का दिखावा किया है जबकि गाड़ियों का काफिला उनकी साइकिल के पीछे चलता नजर आया। उन्होंने सवाल उठाया कि सीएम और मंत्रियों की साइकिलें निजी थीं या सरकारी पैसे से खरीदी गईं। 25 से 50 हजार रुपये तक की महंगी साइकिलें फोटो खिंचवाने के लिए ली गईं। उन्होंने कहा कि सरकार नाैटंकी छोड़कर जनता की असली समस्याओं के समाधान पर ध्यान दे। इनेलो प्रमुख अभय चाैटाला चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे थे।


चौटाला ने कहा कि 4 दिनों में इनेलो के 16 प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक की है। इनेलो के प्रकोष्ठों ने जिला और हलका के स्तर पर संगठन को मजबूत किया है। अब इस मुहिम को बूथ स्तर पर लेकर जाएंगे और हर बूथ पर दो पदाधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। प्रदेश के लोगों को तमाम मुद्दों पर संगठन के साथ जोड़ेंगे। चौटाला ने एसआईआर के सवाल पर कहा कि ये भाजपा का घुसपैठ है। आरएसएस से जुड़े बाहर के प्रदेशों के लोगों को सरकारी नौकरियों पर लगाया जा रहा है और आरएसएस के लोगों को बाहर से लाकर प्रशासन के ऊपर बैठाया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी की सोशल मीडिया पर चर्चा पर कहा कि लोग भाजपा की नीतियों से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के झूठे आंकड़ों को पेश करती है। एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश लड़कियों की खरीद-फरोख्त में नंबर-1 पर आ गया है। साल 2024 में देश में कुल 1659 लड़कियों की तस्करी के मामले दर्ज हुए थे जिसमें से 736 हरियाणा के थे। इसी दौरान प्रदेश में कुल 1,15,000 विभिन्न मामले दर्ज हुए थे जिनमें से 44741 मामले झूठे पाए गए जोकि देश में सबसे ज्यादा है। इसका मतलब पुलिस झूठे मामले दर्ज करती है। इनमें से 37 हजार 761 मामले अनट्रेस्ड रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed