सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana UHBVN Surprise Mock Drills at 33kV Sub-stations Safety Preparedness to be Assessed

Haryana: यूएचबीवीएन ने 33केवी सब-स्टेशनों पर दिए सरप्राइज मॉक ड्रिल के आदेश, सुरक्षा तैयारियों की होगी जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 21 May 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मॉक ड्रिल के दौरान फायर फाइटिंग उपकरणों और फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही इमरजेंसी शटडाउन और बिजली बहाली प्रक्रिया की भी जांच होगी।

Haryana UHBVN Surprise Mock Drills at 33kV Sub-stations Safety Preparedness to be Assessed
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने सभी ऑपरेशन सर्किलों में चयनित 33केवी सब-स्टेशनों पर अगले मंगलवार सुबह 9 बजे सरप्राइज मॉक ड्रिल कराने के आदेश जारी किए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्मी और मानसून के दौरान बिजली व्यवस्था को सुरक्षित, मजबूत और बिना रुकावट बनाए रखना है।


मॉक ड्रिल के दौरान फायर फाइटिंग उपकरणों और फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही इमरजेंसी शटडाउन और बिजली बहाली प्रक्रिया की भी जांच होगी। बिजली विभाग और फायर सर्विस के बीच तालमेल, कर्मचारियों के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण (पीपीएस), वाटर लॉगिंग से बचाव, पर्याप्त रोशनी, रैंप, बाउंड्री वॉल और इमरजेंसी रास्तों की स्थिति भी परखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अधिकारियों को ड्रिल की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तैयारियों की सही समीक्षा हो सके। विभाग ने साफ कहा है कि ड्रिल के दौरान बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए और सभी सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos


इस पहल का फायदा यह होगा कि बारिश, आग या किसी तकनीकी खराबी जैसी आपात स्थिति में बिजली व्यवस्था जल्दी बहाल की जा सकेगी। इससे कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed