सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Special Intensive Revision to Begin on July 1 in Haryana  Every Voter Must Fill Out Enrollment Form

SIR in Haryana: एक जुलाई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, हर मतदाता को भरना होगा नामांकन फार्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 21 May 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में एसआईआर की तैयारियां 5 जून से 14 जून तक चलेंगी। इस अवधि में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Special Intensive Revision to Begin on July 1 in Haryana  Every Voter Must Fill Out Enrollment Form
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया एक जुलाई 2026 से शुरू होगी। इस दौरान सभी मतदाताओं को नामांकन फार्म भरना अनिवार्य होगा। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो व्यक्ति फार्म जमा नहीं करेगा, उसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।




मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में एसआईआर की तैयारियां 5 जून से 14 जून तक चलेंगी। इस अवधि में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और जानकारी संग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12 मई तक हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 6 लाख 63 हजार 155 दर्ज की गई है। इस व्यापक अभियान के लिए राज्यभर में 20 हजार 629 बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज और विवरण एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य इससे पहले वर्ष 2002 में किया गया था। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब यह प्रक्रिया हर 20 वर्ष बाद कराई जाएगी, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed