{"_id":"6a0ea0dd8ff21c8494082d6f","slug":"video-special-intensive-revision-to-begin-on-july-1-in-haryana-every-voter-must-fill-out-enrollment-form-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में एक जुलाई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में एक जुलाई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण
हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया एक जुलाई 2026 से शुरू होगी। इस दौरान सभी मतदाताओं को नामांकन फार्म भरना अनिवार्य होगा। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो व्यक्ति फार्म जमा नहीं करेगा, उसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में एसआईआर की तैयारियां 5 जून से 14 जून तक चलेंगी। इस अवधि में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और जानकारी संग्रहण करेंगे।
उन्होंने बताया कि 12 मई तक हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 6 लाख 63 हजार 155 दर्ज की गई है। इस व्यापक अभियान के लिए राज्यभर में 20 हजार 629 बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज और विवरण एकत्रित करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य इससे पहले वर्ष 2002 में किया गया था। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब यह प्रक्रिया हर 20 वर्ष बाद कराई जाएगी, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।