सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress warns of agitation over hike in toll and collector rates

Chandigarh-Haryana News: टोल और कलेक्टर दरों में वृद्धि पर कांग्रेस की आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने राज्य में टोल और कलेक्टर दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से आम जनता पर आर्थिक भार तेजी से बढ़ रहा है। पहले से महंगाई झेल रहे लोगों की स्थिति और कठिन हो गई है। चेतावनी दी कि टोल और कलेक्टर दरों में राहत नहीं दी गई तो पार्टी जनहित में आंदोलन शुरू करेगी।
Trending Videos



राव नरेंद्र ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर मनमानी वसूली हो रही है। कलेक्टर दरों में बार-बार इजाफा कर लोगों की जेब पर सीधा असर डाला जा रहा है। इसे जनता के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि सरकार राहत देने के बजाय बोझ बढ़ाने वाली नीतियां लागू कर रही है। कांग्रेस नेता ने मांग की कि टोल व्यवस्था की समीक्षा कर दरों में की गई वृद्धि वापस ली जाए। कलेक्टर दरों को संतुलित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed