{"_id":"69cbdb532a45ad706a0b2ada","slug":"congress-will-protest-if-government-procurement-rules-are-not-improved-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-984236-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सरकारी खरीद के नियमों में सुधार न होने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सरकारी खरीद के नियमों में सुधार न होने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- नए नियम किसानों की मुश्किलें बढ़ाएंगे
फोटो -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद प्रक्रिया को किसानों को परेशान करने वाला बताया है। नए नियमों को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि अगर सरकार ने नियमों में सुधार नहीं किया तो पार्टी किसानों के समर्थन में आंदोलन करेगी।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि नए नियमों से किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल बेचने में दिक्कत आएगी। अब किसानों को अपनी फसल खुद ट्रैक्टर ट्रॉली में लानी होगी और उसका नंबर साफ लिखना जरूरी होगा। मंडी गेट पर फोटो लेकर उसे पोर्टल पर अपलोड करना होगा तभी प्रवेश मिलेगा। साथ ही सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक ही फसल लाने की अनुमति और बायोमीट्रिक सत्यापन जैसे नियम लागू किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन जटिल प्रक्रियाओं से मंडियों में भीड़ बढ़ेगी, फसल लाने में देरी होगी और उठान भी प्रभावित होगा। बारिश और ओलावृष्टि से पहले ही नुकसान झेल रहे किसानों की दिककतें इससे और बढ़ जाएंगी।
Trending Videos