{"_id":"6a314eb5fe61a27b2c07844f","slug":"five-new-cities-to-be-developed-along-the-kmp-expressway-panchgram-development-authority-to-be-set-up-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1046960-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर, पंचग्राम विकास प्राधिकरण बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर, पंचग्राम विकास प्राधिकरण बनेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- दिल्ली पर दबाव कम करने और निवेश बढ़ाने की तैयारी, केएमपी कॉरिडोर को बनाया जाएगा विकास का नया केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए शहर विकसित करने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि करीब 135 किलोमीटर लंबे केएमपी एक्सप्रेसवे को भविष्य के विकास का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नई आर्थिक और शहरी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री ने बताया कि वर्ष 2041 की संभावित आबादी और बढ़ती विकास की जरूरतों को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की बैठक में इस परियोजना को प्रमुखता से उठा चुके हैं। नए शहर बसने से दिल्ली पर बढ़ता जनसंख्या और यातायात का दबाव कम होगा तथा लोगों को बेहतर आवास, रोजगार और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
मंत्री ने कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे हरियाणा की महत्वपूर्ण संपत्ति है और इसके आसपास औद्योगिक व बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार किया जाएगा। उद्योग विभाग का बजट बढ़ाकर 1950.92 करोड़ रुपये किया गया है।