{"_id":"69c2950550838fdf750534aa","slug":"from-the-rs-590-crore-scam-to-paddy-procurement-the-government-is-surrounded-by-corruption-rao-narendra-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-978469-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"590 करोड़ के घोटाले से धान खरीद तक भ्रष्टाचार पर घिरी सरकार : राव नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
590 करोड़ के घोटाले से धान खरीद तक भ्रष्टाचार पर घिरी सरकार : राव नरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि हाल के मामलों से साफ हो गया है कि सरकारी तंत्र अब भ्रष्टाचार से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने 590 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले और बिजली निगम से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें अधिकारियों की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि घोटालों में सिस्टम के अंदर तक मिलीभगत है। सरकारी खातों से धन को फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर करने जैसे गंभीर मामलों ने शासन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यमुनानगर में धान खरीद घोटाले का उल्लेख करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के नाम पर भी अनियमितताएं की जा रही हैं जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर किसानों के हितों के साथ धोखा बताया। मांग की कि सभी घोटालों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जिन अधिकारियों की संलिप्तता सामने आए उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए। अगर सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए तो भ्रष्टाचार और अधिक बढ़ेगा और जनता का भरोसा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
Trending Videos