सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana became the overall champion with 93 gold medals.

Chandigarh-Haryana News: 93 स्वर्ण पदकों के साथ हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। अजमेर (राजस्थान) के पटेल स्टेडियम में 2 फरवरी को आयोजित 7वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इस चैंपियनशिप में देश के 22 राज्यों से करीब 2000 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हरियाणा की ओर से 230 खिलाड़ियों के दल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दमदार खेल दिखाते हुए कुल 93 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में तेलंगाना की टीम 66 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान और मणिपुर ने 60 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के खिलाड़ियों की फिटनेस, अनुशासन और अनुभव का मैदान पर बेहतरीन तालमेल देखने को मिला है। टीम में 80 वर्षीय खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया है। कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी युवा जोश के साथ मुकाबलों में भाग लेकर पदक जीते और प्रदेश का नाम रोशन किया।

हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एथलीट 75 वर्षीय आरके शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed